धोखाधड़ी से बचें और उन स्कीमों के झांसे में न आएं जिनमें आपको जल्द अमीर बनाने का लालच दिया जा रहा हो

धोखेबाज अक्सर कम समय में अधिक मुनाफा देने का वादा करके भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं । असल में, उनका उद्देश्य निवेशकों को धोखा देना होता है और इसकी वजह से निवेशकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है ।

नीचे दी हुई बातों का ध्यान रखकर सतर्क रहें और धोखाधड़ी का शिकार होने से बचें :

  • निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल कर लें : निवेश का प्रस्ताव लाने वाली कंपनी या व्यक्ति के बारे में पूरी छानबीन कर लें, उनका पिछला रिकॉर्ड देख लें और उनको दी गई मान्यता / रजिस्ट्रीकरण आदि कानूनी पहलुओं की जाँच- पड़ताल कर लें ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • अधिक मुनाफा देने की पेशकश करने वालों से सावधान रहें: अधिक मुनाफे के साथ अधिक जोखिम की संभावना भी बनी रहती है ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • किसी भी दबाव में न आएँ: धोखाधड़ी करने वाले अक्सर आप पर दबाव बनाते हैं और आपको मजबूर करते हैं कि आप निवेश संबंधी निर्णय जल्दी लें । कभी भी निवेश संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • अनचाहे प्रस्तावों से सावधान रहें: ई-मेल, सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से मिलने वाले अनचाहे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें ।

    सही निवेश स्कीमों की पेशकश अनचाही कॉल या स्पैम ई-मेल के माध्यम से नहीं की जाती ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • खतरों के संकेतों पर ध्यान दें: खतरों के सामान्य संकेतों पर ध्यान दें जैसे गारंटीशुदा मुनाफा, निवेश के संबंध में पारदर्शिता की कमी, अथवा निवेश कहाँ और कैसे किया जा रहा है इस बारे में पूरी जानकारी देने से मना करना आदि
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • यह देख लें कि क्या निवेश स्कीम विनियमित हैं: इस बात की जाँच कर लें कि क्या संबंधित कंपनी और निवेश स्कीमों का प्रचार करने वाले व्यक्ति किसी वित्तीय विनियामक प्राधिकरण द्वारा विनियमित हैं या नहीं ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

  • धोखाधड़ी का शक होने पर उसकी जानकारी दें : यदि आपको यह पता चलता है कि निवेश के संबंध में कोई धोखाधड़ी होने वाली है, तो इसकी जानकारी संबंधित विनियामक प्राधिकरण अथवा पुलिस को दें ।
  • किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह लें : निवेश के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी विनियमित / पंजीकृत (रजिस्ट्रीकृत) सलाहकार से सलाह लें । वे यह तय करने में आपकी मदद करेंगे कि संबंधित निवेश करना आपके लिए सही है या नहीं ।
  • अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें: