डब्बा ट्रेडिंग

डब्बा ट्रेडिंग प्रतिभूतियों में गैर-कानूनी रूप से की जाने वाली ट्रेडिंग को कहते है और इसे कोई विनियमित (रेग्यूलेट) नहीं करता । डब्बा ट्रेडिंग में, ट्रेडर सेबी से मान्यताप्राप्त किसी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से प्रतिभूतियों में सौदे (ट्रेड) नहीं करता । इन सौदों (ट्रेड) का निपटान डब्बा ऑपरेटर द्वारा किया जाता है और ये किसी स्टॉक एक्सचेंज तथा विनियामक निकाय के दायरे में नहीं आते ।

चूंकि ये ट्रेड स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नहीं किए जाते, इसलिए इनमें निवेशक स्टॉक एक्सचेंज की शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ नहीं उठा सकते ।


डब्बा ट्रेडिंग में स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से किए गए सौदों की तरह सुरक्षा और गारंटी नहीं होती । इसलिए, निवेशक को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी प्रकार की डब्बा ट्रेडिंग में शरीक नहीं होना चाहिए ।

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें :

Dabba Trading is illegal