निवेश करते समय किन-किन बातों की अच्छी तरह जाँच-पड़ताल करनी चाहिए
निवेश करने से पहले निवेशकों को व्यापक और गहन विश्लेषण करना चाहिए । उन्हें इस बात की अच्छी तरह जाँच-पड़ताल करनी चाहिए कि प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़), कंपनी या निवेश के अन्य विकल्प के बारे में बताए गए सभी तथ्य सही हैं या नहीं ।

जाँच-पड़ताल की प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
- कंपनी क्या कारोबार करती है ?
- कंपनी के कारोबार का मॉडल क्या है या निवेश करने पर आगे चलकर कितना मुनाफा होगा ।
- उसी कारोबार में लगी दूसरी कंपनियों के साथ उसकी तुलना करें ।
- यह देख लें कि अर्थव्यवस्था के मौजूदा आँकड़ों का कंपनी के प्रदर्शन और उसके शेयर की कीमत पर क्या असर पड़ेगा ।
- कंपनी की वित्तीय स्थिति की जाँच कर लें : अर्थात् कैश-फ्लो स्टेटमेंट और इनकम स्टेटमेंट से यह देख लें कि पिछले दो वर्षों में कंपनी में कितना पैसा आया, कंपनी को कितनी आमदनी हुई । साथ ही, कंपनी के तुलन-पत्र (बैलेन्स शीट) का भी विश्लेषण कर लें ।
- यह देख लें कि कंपनी के शेयर का आजकल क्या भाव है और कितने शेयरों की खरीद-बिक्री होती है (वॉल्यूम), इसका पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है, कंपनी द्वारा कब-कब और कौन-कौनसी कारपोरेट घोषणा की गई, आदि ।
- शेयर का पी/ई अनुपात और यथार्थ मूल्य (इंट्रिंसिक वैल्यू) क्या है ।

निवेश के संबंध में योजना बनाने के लिए आप किसी भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें : -