आमदनी के हिसाब से सोच-समझकर खर्च करें और बचत करें

हर व्यक्ति को एक बजट बनाना चाहिए और उसी के अनुसार आय और व्यय (खर्च) का हिसाब रखें, साथ ही, अपने खर्चे पर नज़र रखनी चाहिए और वित्त संबंधी निर्णय सोच-समझकर ही लेने चाहिए ।


आय और व्यय (खर्च) का हिसाब रखें :

बजट बनाएँ : - आय के सभी स्रोतों (जैसे वेतन, बोनस, किराये से होने वाली आमदनी, आदि) और सभी प्रकार के खर्चों (जैसे रोजमर्रा के बिल, राशन संबंधी खर्चे, मनोरंजन, आदि) को ध्यान में रखकर एक बजट बनाएँ । अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा बचत और निवेश के लिए रखें और उसके प्रति प्रतिबद्ध रहें ।

खर्चों की प्राथमिकता तय करें : - बजट बनाने के बाद खर्चों की प्राथमिकता इस प्रकार तय करें कि सबसे पहले बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जाए और उसके बाद इच्छाओं और आकांक्षाओं के बारे में सोचा जाए । इसके बाद भी, यदि बजट में गुंजाइश न हो, तो अनावश्यक चीजों या फिज़ूल के खर्चों से बचना चाहिए ।

आपातकालीन निधि बनाएँ : - अप्रत्याशित स्थितियों में अचानक होने वाले खर्चों के लिए एक आपातकालीन निधि बनाएँ और उसके लिए कुछ पैसों को अलग रखें ।

भविष्य के लिए निवेश करें : - लंबी अवधि में हासिल किए जाने वाले लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी आय का कुछ हिस्सा निवेश के लिए रखें ।