महंगाई: आम तौर पर कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी

महंगाई पैसे के मूल्य को कम कर देती है, यानी हमें उतने ही पैसों में पहले की तुलना में कम सामान या सेवाएँ मिलती हैं । ऐसा वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण होता है । उदाहरण के लिए, महंगाई दर 6 प्रतिशत प्रतिवर्ष है, तो इसका मतलब है कि कोई वस्तु जिसकी कीमत अभी रु.100/- है, उसकी कीमत अगले वर्ष रु.106/- हो जाएगी ।

नीचे दिए गए चार्ट में यह दिखाया गया है कि यदि महंगाई दर औसतन 6% मान ली जाए, तो रु.1,00,000/- का मूल्य समय के साथ-साथ (5 साल, 10 साल, 15 साल और 20 साल बाद) किस तरह कम हो जाएगा ।


महंगाई पर हमारा नियंत्रण नहीं है, हालांकि कुछ तरीकों से हम महंगाई के असर को कम कर सकते हैं:

  • खर्चों की प्राथमिकता तय करें और अनावश्यक खर्चों को कम करें
  • सोच-समझकर अलग-अलग तरह की ऐसी आस्तियों में निवेश करें, जिससे आपको लंबी अवधि में महंगाई दर से अधिक रिटर्न मिल सके ।
  • लंबी अवधि के लिए ऐसी जगह निवेश करें, जहाँ पहले भी महंगाई के दौरान अच्छा रिटर्न मिला हो जैसे इक्विटी, म्यूचुअल फंड, सोना आदि । यह देखा गया है कि लंबी अवधि में इन आस्तियों ने महंगाई दर से अधिक रिटर्न दिया है ।

महंगाई के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:

(i) महंगाई क्या है?