सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखकर समय रहते योजना बनाएँ

आपको सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखकर समय रहते ही योजना बनानी चाहिए, ताकि जब आप सेवानिवृत्त हों, तब आप खर्चे और महंगाई की परवाह किए बिना ही पहले जैसी जीवन-शैली को बरकरार रख पाएँ । सेवानिवृत्ति की योजना बनाकर आप सेवानिवृत्ति के बाद के सपनों को पूरा कर सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते है ।

आपकी सेवानिवृत्ति की योजना के लिए कुछ सुझाव :

  • सेवानिवृत्ति के लिए समय रहते ही बचत शुरू करने से आपके पैसे को बढ़ने के लिए अधिक समय मिलता है । ऐसा करने से आपको सेवानिवृत्ति के समय एक बड़ी रकम मिल सकती है ।
  • आपको कम से कम इतनी बचत जरूर करनी चाहिए जितनी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए और अप्रत्याशित स्थितियों में अचानक होने वाले खर्चों के लिए पर्याप्त हो । आपके पास कम से कम इतना बीमा भी जरूर होना चाहिए जितना अकस्मात हादसों या बीमारी आदि से निपटने के लिए पर्याप्त हो, ताकि आपके परिवारजनों का जीवन-यापन आराम से हो सके ।
  • यह जरूरी है कि आप अलग-अलग आस्तियों में निवेश करें, ताकि यदि एक का प्रदर्शन खराब हो भी जाता है, तो भी दूसरे से अच्छा रिटर्न मिल सकता है । आसान भाषा में कहें तो केवल एक ही पर निर्भर न रहें, अलग-अलग जगह निवेश करें ।
  • अपनी सेवानिवृत्ति और अपनी जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएँ।

आप किसी वित्तीय सलाहकार (जो विनियमित हो) की सेवाएँ ले सकते हैं जो आपकी सेवानिवृत्ति की योजना बनाने में आपकी सहायता करेगा ।

आप सेबी के निवेशक वेबसाइट पर दिए गए टूल का इस्तेमाल करके अपनी सेवानिवृत्ति की योजना बना सकते हैं । संबंधित टूल का लिंक इस प्रकार है :- https://investor.sebi.gov.in/ calculators/ Retirement Investment Tracker.html