चक्रवृद्धि ब्याज की अहमियत समझें और उसी हिसाब से अपनी जमापूँजी बढ़ाएँ
चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) से समय के साथ-साथ आपका पैसा धीरे-धीरे बढ़ता जाता है क्योंकि इसमें आप शुरू में निवेश किए गए पैसे पर तो ब्याज कमाते ही हैं साथ ही साथ उस पर मिले ब्याज पर भी ब्याज कमाते हैं । दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा ब्याज है, जो मूलधन के साथ-साथ उस पर बने ब्याज पर भी मिलता है ।
अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक बार कहा था - “चक्रवृद्धि ब्याज दुनिया का आठवाँ अजूबा है । जो कोई भी समझ गया, वह कमाता है... जो नहीं समझा.... वह गँवाता है ।”
चक्रवृद्धि ब्याज की अहमियत
20 वर्षों में 10% प्रतिवर्ष की दर से रु.1,00,000/- में चकवृद्धि ब्याज व साधारण ब्याज के जरिये हुई बढ़ोतरी में फर्क को नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से जाना जा सकता है ।
यह देखा जा सकता है कि 20 वर्षों के बाद चक्रवृद्धि ब्याज मिलने पर रु.1,00,000 की रकम बढ़कर रु.6,72,000 रुपए हो गई, जबकि साधारण ब्याज मिलने पर यह रकम रु.3,00000 ही रही ।
आप सेबी के निवेशक वेबसाइट पर दिए गए चक्रवृद्धि ब्याज संबंधी कैल्कुलेटर का इस्तेमाल करके खुद चक्रवृद्धि ब्याज की गणना कर सकते हैं । चक्रवृद्धि ब्याज संबंधी कैल्कुलेटर का लिंक इस प्रकार है : (https://investor.sebi.gov.in/calculators/power of compounding.html)
चक्रवृद्धि के नियमों को आसानी से समझें:
नीचे दिए गए नियमों का इस्तेमाल करके आप चक्रवृद्धि की अहमियत को आसानी से समझ सकते हैं :
लगने वाला समय (72/9)
= 8 वर्ष
लगने वाला समय (114/9)
= 12.66 वर्ष
लगने वाला समय (144/9)
= 16 वर्ष
म्यूचुअल फंड के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया निम्नलिखित वीडियो देखें:
(i) चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) की शक्ति क्या है??