बचत और निवेश : आइये समझें
आप क्या सीखेंगे
इस खंड में आपको यह बताया जाएगा कि आप अपनी जमापूँजी को कैसे बढ़ाएँ और उसका इस्तेमाल अपने व अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कैसे करें । इस खंड में शामिल किए गए विषय इस प्रकार हैं : बचत का महत्त्व, महंगाई, चक्रवृद्धि ब्याज की अहमियत, लक्ष्य तय करना और उसी के अनुसार बजट बनाना, सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखकर योजना बनाना, बीमा करवाना और समय रहते ही यह तय कर लेना कि आपके बाद आपकी धन-संपत्ति किसे मिले ।
यह जानकारी किसके लिए है
यह जानकारी सबके लिए है, उनके लिए भी जिन्हें वित्त संबंधी जानकारी काफी कम है । हालांकि, यह जानकारी ऐसे लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिनके पास वित्त संबंधी जानकारी काफी कम है और जो अपनी जानकारी को और बढ़ाना चाहते हैं ।
सीख
इस खंड को अंत तक पढ़ने के बाद आपको अपनी जमापूँजी और निवेश के संबंध में नीचे दिए गए विषयोंकी बेहतर समझ होगी :
- बचत : भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों के लिए अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा अलग रखना
- वित्तीय लक्ष्य तय करना : अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय करना
- बजट बनाना : अपने पैसे को सोच-समझकर खर्च करना और बचत करना
- महंगाई एवं निवेश : निवेश करके महंगाई के असर को कम करना
- उधार लेना : उधार लेने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखें
- बीमा : आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए बीमा करवाना
- सेवानिवृत्ति की योजना : सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखकर समय रहते ही योजना बनाना
- धन-संपत्ति संबंधी योजना : समय रहते ही यह तय कर लें कि आपके बाद आपकी धन-संपत्ति किसे मिले