आइये निवेश के बारे में जानें
आप क्या सीखेंगे
इस खंड में आपको यह बताया जाएगा कि आप निवेश कैसे और कहाँ-कहाँ करें, जिससे आप अपनी जमापूँजी को बढ़ा सकेंगे और उसका इस्तेमाल अपने व अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कर पाएंगे । इस खंड में शामिल किए गए विषय इस प्रकार हैं : निवेश क्यों करें, निवेश करना जल्दी क्यों शुरू करें, निवेश करने से पहले किन-किन बातों पर विचार करें, निवेश कहाँ-कहाँ करें और धोखाधड़ी से कैसे बचें ।
यह जानकारी किसके लिए है
यह जानकारी सभी के लिए है, उनके लिए भी जिन्हें वित्त संबंधी जानकारी काफी कम है । हालांकि, यह जानकारी ऐसे लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिनके पास वित्त संबंधी जानकारी काफी कम है और वे यह जानना चाहते हैं कि निवेश कैसे और कहाँ-कहाँ करें ।
इस खंड को पढ़ने के बाद, आप नीचे दिए गए विषयों को बेहतर ढंग से समझने लगेंगे
- निवेश का महत्त्व, निवेश जल्दी शुरू करने के फायदे और निवेश करने से पहले किन-किन बातों पर विचार किया जाना चाहिए
- निवेश कहाँ-कहाँ किया जा सकता है जैसे रियल इस्टेट में, बहुमूल्य धातुओं में और शेयर (स्टॉक) में
- इस खंड को पढ़ने के बाद आपको यह समझ में आ जाएगा कि धोखेबाजों को कैसे पहचानें और धोखाधड़ी से खुद को कैसे बचाएं ।
हमारा उद्देश्य आपको इतनी जानकारी देना है कि आप सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय ले पाएँ और लंबे समय तक वित्तीय रूप से सुरक्षित रह पाएँ ।