प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में निवेश : आइये जानें
आप क्या सीखेंगे
इस खंड में आपको यह बताया जाएगा कि आप प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में भी निवेश कर सकते हैं जिससे आप अपनी जमापूँजी को बढ़ा सकते हैं और उसका इस्तेमाल अपने व अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कर सकते हैं । इस खंड में शामिल किए गए विषय इस प्रकार हैं : प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) की बुनियादी जानकारी, आप कहाँ-कहाँ निवेश कर सकते हैं, अपने निवेश की समीक्षा कैसे करें और निवेश करते समय क्या करें और क्या न करें । इसके अलावा, आपको शिकायत निवारण की व्यवस्था के बारे में भी बताया जाएगा ।
यह जानकारी किसके लिए है
यह जानकारी सबके लिए है, उनके लिए भी जिन्हें वित्त संबंधी जानकारी काफी कम है । हालांकि, यह जानकारी ऐसे लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जो प्रतिभूति बाजार में निवेश करना चाहते हैं ।
Core Concepts Covered
- प्रतिभूति बाजार की बुनियादी जानकारी और प्रतिभूति बाजार में निवेश शुरू करने से पहले आपके पास क्या-क्या होना चाहिए ।
- आप कहाँ-कहाँ निवेश कर सकते हैं जैसे शेयरों में, म्यूचुअल फंडों में, ईटीएफ में, बॉण्डों में, रीट और इनविट में तथा इनमें निवेश करने के क्या-क्या फायदे हैं ।
- प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में निवेश करते समय क्या करें और क्या न करें।
- अपने निवेश की समीक्षा कैसे करें और यह कैसे पता लगाएँ कि वह आपके लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से सही है या नहीं ।
- वित्तीय सेवा प्रदाता के साथ विवाद होने की स्थिति में उसका समाधान कैसे करें ।