अपने खाते को कैसे सुरक्षित रखें

आज के डिजीटल युग में, समझदारी से वित्त संबंधी निर्णय लेने से भी कहीं अधिक जरूरी अपने निवेश को सुरक्षित रखना है । अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपने ऑनलाइन खातों, ट्रेडिंग खातों और डीमैट खातों को सुरक्षित रखना है । बुनियादी नियम बेहद आसान है, लेकिन बहुत जरूरी है : अपना पासवर्ड कभी भी किसी को न बताएँ ।


आपके निवेश संबंधी खातों (फिर चाहे वे ऑनलाइन ब्रोकेरेज प्लेटफॉर्म से संबंधित हों या किसी वित्तीय संस्था अथवा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित हों) में संवेदनशील जानकारी होती है । किसी भी व्यक्ति को पासवर्ड बताने में बहुत अधिक जोखिम है, चाहे वह व्यक्ति आपका बेहद भरोसेमंद ही क्यों न हो । किसी और को अपना पासवर्ड बताने से आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है, आपके खाते में अनधिकृत लेनदेन हो सकता है और आपका निवेश आपके हाथों से निकल सकता है ।

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें :

अपना पासवर्ड कभी भी किसी को न बताएँ !

Never share your password and safeguard your investment