प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में निवेश करने पर मुख्यत: कौन-कौन से जोखिम हो सकते हैं
प्रतिभूति बाजार में निवेश शुरू करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप किस लक्ष्य को पाने के लिए निवेश कर रहे हैं और इसके लिए आप कितना जोखिम उठा सकते हैं। इस संबंध में आप जोखिम और मुनाफे पर पूरी तरह से गौर करने के बाद ही निवेश करें संबंधी वीडियो भी देख सकते हैं ।
मुख्य जोखिम
- बाजार संबंधी जोखिम या प्रणालीगत जोखिम : इस जोखिम का अर्थ यह है कि निवेशकों को वित्तीय बाजारों के समग्र प्रदर्शन और देश की सामान्य अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाले कारकों की वजह से नुकसान हो सकता है ।
- महंगाई संबंधी जोखिम : महंगाई संबंधी जोखिम को क्रय-शक्ति संबंधी जोखिम भी कहा जाता है । इस जोखिम का अर्थ है कि किसी निवेश से मिलने वाले पैसों का मूल्य भविष्य में घट सकता है, क्योंकि महंगाई के कारण उसकी क्रय-शक्ति में कमी आ सकती है ।
- अर्थसुलभता (लिक्विडिटी) संबंधी जोखिम : अर्थसुलभता (लिक्विडिटी) संबंधी जोखिम तब उत्पन्न होता है, जब किसी निवेश को तुरंत खरीदा या बेचा नहीं जा सकता ।
- कारबार संबंधी जोखिम : इसका अर्थ उस जोखिम से है जब कारबार चलाने संबंधी प्रतिकूल स्थिति या प्रतिकूल बाजार या प्रतिकूल वित्तीय स्थिति के कारण कंपनी के कारबार पर असर पड़ सकता हो या कंपनी अपना कारबार बंद कर सकती हो ।
- कीमत में उतार-चढ़ाव संबंधी जोखिम : समय के साथ-साथ कंपनी के शेयरों की कीमतें घट-बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव का जोखिम होता है ।
- मुद्रा (करेंसी) संबंधी जोखिम : इसका अर्थ विदेशी मुद्रा विनिमय दरों (फॉरेन एक्सचेंज रेट) में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकने वाले नुकसान से है, जो निवेशक को या तो विदेशी मुद्रा में निवेश करने से हो सकता है या फिर किसी ऐसे उत्पाद (प्रोडक्ट) में निवेश करने से हो सकता है जिसकी ट्रेडिंग विदेशी मुद्रा में होती हो ।.
जोखिम कैसे कम करें?
निवेशक कई तरीकों से जोखिम कम कर सकते हैं, जैसे निवेशक अलग-अलग कंपनियों और अलग- अलग आस्तियों (असेट) में अपने पैसे लगाकर जोखिम को कम कर सकते हैं ।