प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में निवेश
पिछले खंड में, हमने महंगाई और निवेश के बारे में जाना है । आपकी बचत को बढ़ाने के लिए निवेश जरूरी है ताकि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें ।
इस खंड में, हम यह जानेंगे कि प्रतिभूति बाजार में निवेश करना कैसे शुरू करें । थोड़े शब्दों में कहें तो प्रतिभूति बाजार अथवा स्टॉक मार्केट एक वित्तीय बाजार है जहाँ खरीदार और विक्रेता शेयरों और अन्य प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़) की ट्रेडिंग करते हैं ।
खंड (सेगमेंट) :
प्रतिभूति बाजार के दो खंड (सेगमेंट) हैं:
- प्राथमिक बाजार, और
- द्वितीयक बाजार
- प्राथमिक बाजार में निवेशकों को नए शेयर या अन्य प्रतिभूतियाँ जारी (इश्यू) की जाती हैं, जैसे शेयरों, कारपोरेट बॉण्डों, और सरकारी बॉण्डों के लिए आईपीओ लाया जाता है ।
- द्वितीयक बाजार में निवेशक जारीकर्ता (इश्युअर) की बजाय अन्य निवेशकों से शेयर या प्रतिभूतियाँ खरीदते हैं अथवा उन्हें बेचते हैं । प्रतिभूतियों को स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से खरीदा-बेचा जाता है । स्टॉक एक्सचेंजों में से कुछ के नाम इस प्रकार हैं : बंबई स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमएसई) ।
प्रतिभूति बाजार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप सेबी के निवेशक वेबसाइट के नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पीपीटी देख सकते हैं :
https://investor.sebi.gov.in/iematerial.html
- भारतीय प्रतिभूति बाजार