निवेश शुरू करने से पहले आपके पास क्या-क्या होना चाहिए

प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़) में निवेश शुरू करने से पहले, एक निवेशक के पास क्या-क्या होना चाहिए :

  • डी-मैट खाता सेबी से मान्यताप्राप्त निक्षेपागार (डिपॉज़िटरी) के यहाँ रजिस्टर निक्षेपागार सहभागी (डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट) के पास खोला गया खाता होता है । इस खाते में निवेशक की प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़) को गैर-कागज़ी रूप (डीमैट रूप) में या इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखा जाता है ।
  • निक्षेपागार सहभागी (डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट) निक्षेपागार (डिपॉज़िटरी) के एजेंट होते हैं। भारत में दो निक्षेपागार (डिपॉज़िटरी) हैं - नेशनल सिक्यूरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) ।
  • ट्रेडिंग खाता अथवा ब्रोकिंग खाता: स्टॉक एक्सचेंज पर प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़) को खरीदने और बेचने के लिए, किसी मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के स्टॉक दलाल (स्टॉक ब्रोकर) (जो सेबी से रजिस्टर हो) के पास खोला जाता है ।
  • बैंक खाता: इस खाते का इस्तेमाल प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) में ट्रेडिंग करने के लिए पैसे देने या पैसे लेने के लिए किया जाता है

खाता खोलने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, आप सेबी के निवेशक वेबसाइट के नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पुस्तिका पढ़ सकते हैं और पीपीटी देख सकते हैं :

https://investor.sebi.gov.in/iematerial.html