समझदार निवेशक कौन कहलाता है

एक समझदार (स्मार्ट) निवेशक वह होता है जो निवेश के जोखिमों और फायदों को समझकर, बाजार की स्थिति का विश्लेषण करके और लंबी अवधि तक बने रहने की मानसिकता के साथ सोच-समझकर निवेश करने का फैसला करता है । एक समझदार (स्मार्ट) निवेशक बनकर आप अपने वित्तीय लक्ष्य को बड़ी आसानी से पा सकते हैं और वित्तीय रूप से स्वतंत्र हो सकते हैं ।

एक समझदार (स्मार्ट) निवेशक को दूसरे निवेशकों से जो बातें अलग बनाती है, वह है - बाजार का प्रदर्शन खराब होने पर उनकी प्रतिक्रिया । जब बाजार में गिरावट आती है तो समझदार (स्मार्ट) निवेशक घबराता नहीं है और अपने निवेश को बेचता नहीं है । इसकी बजाय वह शांत रहता है और अपने लंबी अवधि के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करता है ।

एक समझदार (स्मार्ट) निवेशक निवेश करने से पहले नीचे दी गई बातों पर विचार करता है: -

  • निवेश करने से पहले एक निवेश लक्ष्य रखें
  • हर निवेश उत्पाद में कुछ जोखिम होतें हैं उनके बारे में पूरी जानकारी रखें
  • निवेश के लिए सही निवेश उत्पाद को ही चुनें
  • निवेश करने से पहले बाजार में अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल कर लें
  • निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाएं
  • लंबी अवधि के लिए निवेश करें
  • समय-समय पर अपने निवेश पोर्टफोलियो की समीक्षा करें