निवेशकों को एसएमएस और ई-मेल से अलर्ट की सुविधा
निवेशक एसएमएस और ई-मेल अलर्ट की सुविधा ले सकते हैं । इस सुविधा के जरिए उनके ट्रेडिंग और डीमैट खाते में कोई भी सौदा डाले जाने (ट्रेडिंग) / लेनदेन किए जाने के बारे में उन्हें एसएमएस और ई-मेल अलर्ट प्राप्त होंगे और जिसके लिए उन्हें कोई भी शुल्क आदि नहीं देना होगा । इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, निवेशकों को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपने स्टॉक दलालों और निक्षेपागार सहभागियों को देना होगा और उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी में कोई भी बदलाव आदि होने पर उसकी जानकारी तुरंत स्टॉक दलालों और निक्षेपागारों को दी जाए ।
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें : -
