अस्बा के जरिए आईपीओ में आवेदन
अब निवेशक निरुद्ध रकम से समर्थित आवेदन (अस्बा) के जरिए आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) में प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़) के लिए आवेदन कर सकते हैं । अस्बा में, निवेशक ने जितने शेयरों के लिए आवेदन किया है उतने शेयरों की कीमत के बराबर की रकम को निरुद्ध (ब्लॉक) कर दिया जाता है, किंतु आबंटन (अलॉटमेंट) होने तक यह रकम निवेशक के खाते में ही रहती है । शेयरों का आबंटन, आदि हो जाने पर, निवेशक के खाते से शेयरों की कीमत के बराबर की रकम निकाल ली जाती है । निरुद्ध (ब्लॉक) की गई रकम पर ब्याज मिलता रहता है और आबंटन न होने की स्थिति में पैसा लौटाने की जरूरत नहीं पड़ती । इस प्रकार, आरंभिक सार्वजनिक प्रस्तावों (आईपीओ) में आवेदन करने के लिए वास्तव में चैक भेजने के बदले, अब आप निरुद्ध रकम से समर्थित आवेदन (अस्बा) के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं । अस्बा की यह सुविधा कलैक्टिंग बैंकों की कुछ शाखाओं द्वारा प्रदान की जाती है। ऐसे बैंकों की सूची भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के वेबसाइट पर दी गई है । निवेशक आरंभिक सार्वजनिक प्रस्तावों (आईपीओ) में अब यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए भी निवेश कर सकते हैं । यूपीआई के जरिए निवेश करने की प्रक्रिया

अस्बा के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें:-