आइये निवेश के बारे में जानें

निवेश करने से आप एक निश्चित अवधि में अपनी जमापूँजी को बढ़ाकर अपने वित्तीय लक्ष्य (जैसे घर खरीदना, बच्चों की शिक्षा या फिर चल/अचल संपत्ति खरीदना, आदि) को पा सकते हैं ।

आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ही बेहतर होगा ! व्यक्ति को अपनी पहली कमाई मिलते ही निवेश करना शुरू कर देना चाहिए ।

निवेश क्यों किया जाए :

  • निवेश आपकी जमापूँजी को बढ़ाता है ।
  • निवेश करने से आप पर महंगाई का असर कम पड़ता है ।
  • निवेश कई तरह के वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है ।
  • निवेश करना जल्दी शुरू करके तथा नियमित रूप से निवेश करके आप अपना सेवानिवृत्ति कोष बना सकते हैं ।

निवेश करने से पहले कुछ बातों पर विचार करें

  • रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाले खर्चों के लिए नियमित आय होनी चाहिए ।
  • अप्रत्याशित स्थितियों में अचानक होने वाले खर्चों के लिए एक आपातकालीन निधि बनाएँ ।
  • अस्पताल और दवाइयों के खर्चों के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूर ले लें ।

निवेश करना जल्दी शुरू करें

निवेश करना जल्दी शुरू करने से आपकी जमापूँजी काफी बढ़ जाती है और जो आपके भविष्य को सुरक्षित करने में काफी मददगार साबित होता है । इसीलिए जितनी जल्दी हो, उतनी जल्दी निवेश करना शुरू करें । व्यवस्थित रूप से किए गए नियमित व छोटे-छोटे निवेशों से आप अपनी धन-संपत्ति को बढ़ा सकते हैं और साथ ही, अपने लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ।

  • जल्दी निवेश शुरू करने से आप चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा ले सकते हैं ।
  • जल्दी निवेश शुरू करने से आप पर थोड़े समय के लिए बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा और आप लंबी अवधि में अपने निवेश को कई गुना बढ़ा सकते हैं ।